{"_id":"6720c041224e36d5180f9304","slug":"video-district-level-hammer-ball-team-trial-in-dumkhar-of-bangana-dr-pankaj-rana-was-the-chief-guest","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा के डुमखर में जिला स्तरीय हैमर बॉल टीम का ट्रायल, डॉक्टर पंकज राणा रहे मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा के डुमखर में जिला स्तरीय हैमर बॉल टीम का ट्रायल, डॉक्टर पंकज राणा रहे मुख्यातिथि
उपमंडल बंगाणा के क्रिकेट स्टेडियम डुमखर में मंगलवार को हैमर बॉल हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला ऊना हैमर बॉल एसोसिएशन के सौजन्य से जिला टीम का चयन का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बंगाणा के ज्ञान हॉस्पिटल की एमडी डॉक्टर पंकज राणा ने शिरकत की। इस मौके पर आर्य स्कूल बंगाणा के प्रबंधक एवं पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, कोच सुमित शर्मा, थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मैच रैफरी यशवीर सिंह हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य नरेश शर्मा उपस्थित रहे ।हैमर बॉल के कोच यशवीर ने बताया कि अंडर 17 नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप आगरा में 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जिसके लिए आज जिला स्तरीय टीम का ट्रायल लिया गया। बही मुख्यातिथि डॉक्टर पंकज राणा ने कहा हैमर बॉल एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रखने ओर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में रुचि बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जो एक सराहनीय कदम है। पंकज राणा ने कहा कि आज के समय में समाज को चिट्ठे जैसा नशा खात्मे की ओर ले जा रहा हैं। हर दिन पुलिस प्रशासन द्वारा चिट्ठे के आरोपी पकड़े जा रहे हैं। यह आरोपी स्कूल कॉलेज के पास युवाओं को चिट्ठे की गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं। इस नशे की गर्त से बचने के लिए हमें समाज के युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।