{"_id":"6720b2a0f8fd8aa6590865cb","slug":"video-criminal-absconded-from-custody-of-ahraula-police-in-azamgarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस की आंखों में झोंकी धूल, थाने की दीवार कूदकर फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस की आंखों में झोंकी धूल, थाने की दीवार कूदकर फरार हुआ आरोपी
आजमगढ़ जनपद में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। एक तरफ घटनाएं बढ़ी हैं दूसरी तरफ पुलिस के हाथ आने वाले बदमाश फिसल कर निकल जा रहे हैं। पुलिस सांप के निकलने के बाद लकीर पीटने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। कुछ ऐसा ही मामला अहरौला थाने में सामने आया है।
यहां किसी मामले के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बिठाया था। शौच के लिए गया आरोपी दीवार कूदकर थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में निकली। पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक गन्ने के खेत को घेर लिया और उसकी सघन तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।