{"_id":"671fadf8c15bb7a0960c9803","slug":"video-police-accused-of-brutally-beating-a-man-in-chandauli-victim-complained-to-sp-and-pleaded","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप, पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप, पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर गुहार लगाई
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में जमीन विवाद के बाद पुलिस के पास न्याय की गुहार लेकर सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे दो सगे भाइयों ने एसपी से मुलाकात की। जहां दोनों ने औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में जमकर पिटाई का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा पंकज सिंह और कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव ने उन्हें जमकर मारा-पीटा। इस पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ से जांच कराने की बात कही। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ताहिरपुर निवासी सगे भाई हजारीलाल साहनी और अल्लाह साहनी में जमीन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया, दोनों में गालीगलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्ष न्याय की गुहार लेकर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को लाकअप में बंद कर उनकी जमकर पिटाई की। पीड़ित हजारीलाल ने बताया कि पहले कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव ने उनको पीटा और गालीगलौज किया।उसके बाद चौकी पर पहुंचे दरोगा पंकज सिंह ने भी उन्हें साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की। पीड़ित चीखता चिल्लाता रहा,लेकिन पुलिसिया जुर्म में कोई नरमी नहीं आई। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि मामले की जांच सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष से कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।