{"_id":"671f53d2fefe3b7b4409912b","slug":"video-cleanliness-drive-conducted-in-muchhali-village-of-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा के मुच्छाली गांव में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा के मुच्छाली गांव में चलाया सफाई अभियान
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बंगाणा उपमंडल के मुच्छाली गांव में यूथ लीडर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में ‘दिवाली विद माई भारत’ अभियान का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के इस अभियान के अंतर्गत गांव की साफ-सफाई की गई और दिवाली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स हिमाचल प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने शिरकत की। मुच्छाली पंचायत के उप प्रधान अजय शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अक्षय शर्मा ने ग्रामीणों का स्वागत करते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की और सभी से स्वच्छता का महत्व समझने और अपनाने का आग्रह किया। इस आयोजन में गांव के लगभग 50 महिला-पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया और दीप जलाकर दिवाली का उत्सव मनाया। इस मौके पर सेवानिवृत तहसीलदार अशोक शर्मा, तहसीलदार सतपाल शर्मा, ओम प्रकाश, शक्ति चंद, रचना देवी, अनु बाला, रोमा देवी गीता देवी रामचंद्र जयकिशनग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।