{"_id":"671f566719e7d4f2eb07c4cd","slug":"video-amara-ujal-thaval-karanaval-gayaka-paja-thakara-na-bthha-sama-gana-para-jhama-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला दिवाली कार्निवल, गायिका पूजा ठाकरे ने बांधा समा, गानों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला दिवाली कार्निवल, गायिका पूजा ठाकरे ने बांधा समा, गानों पर झूमे लोग
बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल में रविवार को स्टार नाइट का धूमधाम से आगाज हुआ। इस दौरान झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में... गाने पर शहरवासी थिरकते रहे। गायिका पूजा ठाकरे ने समा बांध दिया। अमर उजाला दिवाली कार्निवल के दूसरे दिन डीडीपुरम स्थित शहीद चौक शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। दिवाली कार्निवाल में बॉलीवुड के बड़े गायकों के साथ स्टेज साझा करने वाली पूजा ठाकरे ने केसरिया गाने से शुरुआत कर लोगों को लुभाया। लग जा गले..., पहले भी मैं तुमसे मिला हूं..., कजरा रे... एक के बाद एक सुपरहिट प्रस्तुति दी। वहां बैठे शहरवासियों के बीच पहुंच कर उनको थिरकने पर मजबूर कर दिया। शहरवासियों ने सात समंदर पार..., मुझको हुई न खबर... और तारा रा रा... जैसे गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। अमर उजाला ने 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।