{"_id":"67210fa06c85b96e4705b3d4","slug":"video-business-worth-more-than-rs-200-crore-done-in-the-markets-on-dhanteras-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में धनतेरस पर बाजारों में हुआ 200 करोड़ से अधिक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में धनतेरस पर बाजारों में हुआ 200 करोड़ से अधिक का कारोबार
भिवानी में धनतेरस पर शहर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को शहर में करीब 200 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। शहर के भीड़ भरे बाजारों में पैदल चलने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी, जबकि वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहा। रेहड़ी लगाने वालों को भी पुलिस ने बाजार से बाहर खदेड़ दिया। वहीं शहर के मुख्य बाजारों में दूरबीन से मचान पर बैठकर सुरक्षा प्रहरियों ने पैनी नजर रखी। वहीं पुलिस रायडर व पीसीआर गाड़ियों ने भी लगातार गश्त की। शहर के मुख्य बाजारों में आने वाले लोगों के वाहनों की वजह से सरकुलर रोड पर भी दिनभर लंबा जाम लगा। वाहन चालक सरकुलर रोड के जाम में फंसे रहे और रेंगते हुए आगे बढ़े। शहर के सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की भी खूब भीड़ जुटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।