{"_id":"67208bf5ff6eb161a10fa0f6","slug":"officers-ran-in-run-for-unity-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2265784-2024-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिलाई शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 02:40 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हर साल 31 अक्तूबर को किया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली का त्यौहार होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन पहले किया गया। इस मौके पर टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने युवाओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
सुबह पुलिस लाइन में अधिकारी और कर्मचारी के साथ-साथ छात्राएं एकत्रित हुए। कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर मंडलोई ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने अपने जीवन काल में देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया है। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हुई।
पुलिस ग्राउंड से दौड़ते हुए युवा शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए नारे लगाए। पुलिस ग्राउंड से दौड़ते हुए युवा शहर के सिविल लाइन रोड, नजर बाग, गांधी चौराहे होते हुए वापस पुलिस लाइन आए, जहां पर इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर टीकमगढ़ कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित नेता दौड़ लगाते हुए शहर की सड़कों पर निकले।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होता है कार्यक्रम
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हर साल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली का पावन पर्व होने के चलते सरकार द्वारा पहले मनाने का आदेश जारी किया गया था। जिसके तहत मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ पुलिस लाइन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि छात्र छात्राएं शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।