{"_id":"671fab2940caeb61fa0ff056","slug":"video-anashanakara-ka-asapatal-l-jana-aae-tahasalthara-braga-lta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अनशनकारी को अस्पताल ले जाने आए तहसीलदार बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अनशनकारी को अस्पताल ले जाने आए तहसीलदार बैरंग लौटे
सिडकुल की कंपनियों में श्रम कानूनों का पालन कराने और उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर डाल्फिन मजदूर संगठन के नेतृत्व में श्रमिकों का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे छह श्रमिकों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। सोमवार को अनशन पर बैठी महिला श्रमिक पिंकी गंगवार की तबीयत काफी बिगड़ गई।
सूचना पर तहसीलदार दिनेश सिंह कुटौला और कोतवाल मनोज रतूड़ी एंबुलेंस के साथ आंदोलन स्थल गांधी पार्क पहुंचे। पिंकी गंगवार से अनशन खत्म करने का आग्रह किया। गंगवार ने सरकार और प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए खूब खरीखोटी सुनाई। कहा कि मांगें पूरी होने से पहले वह अनशन समाप्त नहीं करेंगी, न अस्पताल जाएंगी।
पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में श्रमिकों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। अनशनकारियों के रुख को देखते हुए तहसीलदार वापस लौट गए। यह दूसरा मौका है, जब तहसीलदार को वापस लौटना पड़ा है। आंदोलनकारियों ने जनगीत गाकर सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार, महासचिव वीरू सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। पिंकी गंगवार के साथ ही कृष्णा देवी, प्रेमवती, पुष्पा, राम अवतार, देव कुमार आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।