{"_id":"671f461744f981fbdc0456b8","slug":"video-police-canteen-will-be-upgraded-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसपी भगत सिंह ठाकुर बोले- हमीरपुर में पुलिस कैंटीन को किया जाएगा अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसपी भगत सिंह ठाकुर बोले- हमीरपुर में पुलिस कैंटीन को किया जाएगा अपग्रेड
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान वार अगेंस्ट ड्रग्स का हमीरपुर जिले में अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह बात हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान में आम जनता का काफी सहयोग मिल रहा है। हालांकि, इस अभियान को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन बहुत से लोग इस अभियान से जुड रहे हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में सभी चुने हुए प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध व्यक्तियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में स्कूलों में जागरुकता अभियान को शुरू किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे का जाल बढ़ता जा रहा है तथा 68 के करीब ऐसे लोग हैं जो बार-बार नशे का कारोबार करते हुए पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के भी नशे की तस्करी में पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। नशा तस्करी में बड़ी सामग्री नहीं पकड़े जाने पर उन्होंने बताया कि हमीरपुर के जो बडे़ किंगपिन थे, वे लगभग सभी लोग नशा तस्करी में जेल के अंदर हैं। अब जिन लोगों के पास चरस पकड़ी जा रही है, वे सभी लोग इसका इस्तेमाल स्वयं कर रहे हैं। साथ ही अपने स्तर प्रदेश के बाहर जाकर नशे की छोटी-छोटी खेप ला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर पुलिस द्वारा ड्यूटी के समय अकाल मृत्यु का ग्रास बने लोगों के परिवारों का कुशलक्षेम जानने के लिए भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कि उनके परिवारों में यह भावना आए कि पुलिस उनका ख्याल रख रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।