{"_id":"671fab21b4b263e4e3094712","slug":"video-shahajahapara-ka-gathha-bhavana-ma-madalga-va-fasa-darasa-ma-paratabhagaya-na-bkhara-jalva","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के गांधी भवन में मॉडलिंग व फैंसी ड्रेस में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के गांधी भवन में मॉडलिंग व फैंसी ड्रेस में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
शाहजहांपुर के गांधी भवन प्रेक्षागृह में प्राइड ऑफ यूपी-2 हुनरबाजों का मुकाबला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस आदि में जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी विनय अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं हुई। आराध्या ने जादू की झप्पी गाने पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मनोमय मिश्रा व सारांश ने शानदार पेंटिंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। निष्कर्ष सिंह ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के साथ ही उनकी मांओं के लिए भी प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में अंकिता कनौजिया, पूनम शर्मा, भार्गव रैपर, अविरल सैनी, राजेश शर्मा, राजेश राजन शामिल रहे। अजीत सिंह ने मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।