फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against tractor driver in connection with the deaths of two Kanwariyas.

Shahjahanpur News: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against tractor driver in connection with the deaths of two Kanwariyas.
पीलीभीत के मढ़ा खुर्द गांव के ग्रामीण की है ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस चालक की तलाश में जुटी
विज्ञापन

कांट। जलालाबाद मार्ग पर बुधवार शाम जमौर गांव के पास हुए हादसे में दो कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पीलीभीत जिले के मढ़ा खुर्द गांव निवासी एक ग्रामीण की बताई जा रही है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार को मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा हवेली से कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। कांवड़िये डीजे पर बज रहे भोले बाबा के भजनों पर थिरकते हुए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। जमौर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में नीतीश और प्रदीप की मौत हो गई, जबकि राहुल उर्फ तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया। कांट पुलिस ने पीलीभीत पुलिस से संपर्क किया है। मृतक नीतीश के पिता अमरीश की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों कांवड़ियों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed