{"_id":"6a7e246f2bc72928c70856af","slug":"a-separate-connection-will-be-provided-for-the-highway-streetlights-in-kant-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1011-181639-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट में हाईवे की स्ट्रीट लाइटों काे दिया जाएगा अलग कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट में हाईवे की स्ट्रीट लाइटों काे दिया जाएगा अलग कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट। नगर पंचायत क्षेत्र में लिपुलेख-भिंड मार्ग राज्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अलग कनेक्शन की कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में नगर पंचायत ने विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के साथ समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की है।
नगर पंचायत सीमा में लोक निर्माण विभाग की ओर से कुल 79 पोलों पर 200-200 वाट की 158 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। फिलहाल इन लाइटों को विद्युत निगम की नगर की आपूर्ति से जोड़ा गया है। ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड होने के कारण लाइटें लगातार जलती-बुझती रहती हैं। इससे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और कई बार लाइटों को बंद करना पड़ रहा था।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नूरजहां ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। स्ट्रीट लाइटों के लिए अलग विद्युत कनेक्शन स्वीकृत हो गया है। नए कनेक्शन की व्यवस्था होने तक पुरानी लाइन से ही स्ट्रीट लाइटों को चालू रखा जाएगा। अलग कनेक्शन मिलने के बाद लाइटों के सुचारु संचालन की उम्मीद है। संवाद