{"_id":"6a7e243fd5fc4b95de05a260","slug":"rampage-by-bulls-in-alhaganj-market-traders-suffer-losses-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181646-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अल्हागंज बाजार में सांड़ों का उत्पात, व्यापारियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अल्हागंज बाजार में सांड़ों का उत्पात, व्यापारियों को नुकसान
विज्ञापन
अल्हागंज कस्बे में आपस में लड़ते सांड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज। मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को सांड़ों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। एक स्थान से लोगों ने सांड़ों को भगाया तो वे दूसरी तरफ जाकर फिर आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई व्यापारियों के सामान और वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि सोलर पैनल विक्रेता रिंकू कुशवाहा घायल हो गए।
बाजार में घड़े बेच रहे बालक नितिन के कई घड़े सांड़ों की चपेट में आकर टूट गए। किराना व्यापारी हिमांशू गुप्ता की दुकान के बाहर रखा स्टैंड भी टूट गया। व्यापारी सनी वर्मा की मोटरसाइकिल को भी सांड़ों की लड़ाई में नुकसान पहुंचा। इसी दौरान सोलर विक्रेता रिंकू कुशवाहा को चोट लग गई। उनका सोलर स्टैंड टूटने के साथ ही उस पर रखा एक सोलर पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक दिव्यांग व्यक्ति की साइकिल भी सांड़ों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में सांड़ों का आतंक लगातार बना हुआ है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग बने बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी बड़ी संख्या में गोवंश घूमते रहते हैं। इस मार्ग से हजारों कांवड़ यात्री बाइक से गुजर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर घूम रहे गोवंश कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से आवारा सांड़ों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि नंदीशाला में पहले से करीब 200 सांड़ों को रखा गया है। वहां फिलहाल जगह नहीं है। कर्मचारी सांड़ों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होना बड़ी समस्या है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। संवाद