फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders to confront electricity corporation officials over unannounced load increases.

Shahjahanpur News: बिना सूचना लोड बढ़ाने पर बिजली निगम के अफसरों को घेरेंगे व्यापारी

Fri, 14 Aug 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Traders to confront electricity corporation officials over unannounced load increases.
शाहजहांपुर में कटिया टोला ​स्थित कार्यालय में बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कुलदीप ​सिंह दुआ। संवाद
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें छुट्टा जानवरों और बिना सूचना के बिजली का लोड बढ़ाए जाने पर अफसरों के घेराव की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि सड़कों पर पालतू जानवर बेतरतीब घूम रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन दिन तक विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकाली जाएंगी। ऐसे में छुट्टा पशुओं से हादसे की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से ध्यान देने और पशुओं को खुले में छोड़ने वाले स्वामियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम ने बिना नोटिस और जानकारी दिए सैकड़ों उपभोक्ताओं के विद्युत भार बढ़ा दिए हैं। तय हुआ कि जल्द ही मुद्दे को लेकर निगम के अफसरों का घेराव किया जाएगा। अंत में तय हुआ कि अटसलिया स्थित कैंप कार्यालय पर 15 अगस्त को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, सतनाम चावला, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, चंद्रप्रकाश गुलाटी और शकील अहमद खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed