{"_id":"6720a7b23c25c8381f0c34a4","slug":"video-women-poets-recited-beautiful-compositions-in-muzaffarnagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जलाओ दीए हर तरफ उजाले हो, अब न सूना कोई अंगना हो, मुजफ्फरनगर में महिला कवित्रियों ने सुनाईं सुंदर रचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जलाओ दीए हर तरफ उजाले हो, अब न सूना कोई अंगना हो, मुजफ्फरनगर में महिला कवित्रियों ने सुनाईं सुंदर रचनाएं
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:45 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर में अमर उजाला कार्यालय पर संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर की महिला कवित्रियों ने रचनाएं प्रस्तुत की। गीत, गजल और छंदों के जरिए मन के भावों को व्यक्त किया।
रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसवीएम महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कवियित्रयों ने काव्य पाठ में दिवाली की रचनाएं प्रस्तुत की। नारी सशक्तिकरण के मुद्दे को भी अपनी पंक्तियों के जरिए उठाया।
सुशीला शर्मा ने जलाओ दीए हर तरफ उजाले हो, अब सूना न कोई अंगना हो... सुनाकर सभी को दीपावली की बधाई दी।
कवियित्री सपना अग्रवाल ने प्रेम गीत पेश किया। ''ये दिल तुम्हारा तलबगार है नहीं भी... गाकर वाहवाही लूटी।
शहर की नवोदित कवियित्री निधि अग्रवाल ने विरह की भावना पर अपना कविता पढ़ा। पुष्पा रानी ने दिवाली के मौके पर ''दीए रोशनी के यूं ही जलते रहे'' गाकर सभी को त्योहार के आनंद से जोड़ दिया।
मंच का संचालन कर सविता वर्मा गजल ने किया। उन्होंने तू पलको में बसा ले मुझे... प्रेम गीत पेश किया। डॉ. स़़नीता सोलंकी मीना ने गजल के जरिए भावों को व्यक्त किया। उनकी रचना, ऐसे डूबे हैं हम ख्यालों में दूर से भी सुनाई देते हो को सराहना मिली।
इस मौके पर एसवीएम महाविद्यालय की छात्राओं में परी, राशि नायक, सुहानी तोमर और सलौनी ने काव्य पाठ कर सभी का मन मोह लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।