{"_id":"6ad0770ea2f2edac4e051078","slug":"video-councilors-attended-the-ward-committee-meeting-in-fatehabad-but-the-members-were-absent-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में वार्ड समिति की बैठक में पार्षद पहुंचे, सदस्य रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में वार्ड समिति की बैठक में पार्षद पहुंचे, सदस्य रहे नदारद
नगर परिषद की ओर से वार्ड समितियों की बैठकें आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में वीरवार को बैठक बुलाई गई, लेकिन बैठक में पार्षद तो पहुंचे, जबकि वार्ड समिति के अन्य सदस्य नदारद रहे। ऐसे में बैठक के आयोजन और वार्ड समिति की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो गए।
नगर परिषद की ओर से जारी पत्र के अनुसार समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को शामिल होना था । बैठक का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन करने के साथ वार्ड की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर चर्चा करना था।
बैठक के एजेंडे में आय सत्यापन के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना, बुढ़ापा पेंशन के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन और लाडली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन शामिल था। इसके अलावा वार्ड की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाना था।
नगर परिषद ने वार्ड-1 से 15 तक परिवार पहचान पत्र से संबंधित वेरिफिकेशन का कार्य वार्ड समितियों के माध्यम से करवाने की योजना बनाई है। इसके लिए वार्डों में सदस्य सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों की ओर से समिति के सदस्यों से बैठक में पहुंचकर योजनाओं के सत्यापन और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई थी। बैठक में सदस्यों की गैरमौजूदगी के कारण बैठक के एजेंडे पर कितनी चर्चा हो सकी, यह शाम तक स्पष्ट हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।