{"_id":"67efbac8f98fdf59d7064ecd","slug":"video-credit-card-fraud-anganwadi-workers-son-cheated-of-rs-4-lakh-in-tohana-fatehabad-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी, फतेहाबाद के टोहाना में आंगनवाड़ी वर्कर के बेटे से चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी, फतेहाबाद के टोहाना में आंगनवाड़ी वर्कर के बेटे से चार लाख की ठगी
शहर के अंबेडकर चौक कॉलोनी में रहने वाली आंगनवाड़ी वर्कर दर्शना के बेटे सुमित के क्रेडिट कार्ड से चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत साइबर सेल को दी है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
ऐप डाउनलोड करवा कर किया फ्रॉड
महिला दर्शना ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसे उनके बेटे सुमित ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स का हवाला देकर एक ऐप डाउनलोड करवाया। बिना किसी ओटीपी के, उनके खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए गए।
शादी में व्यस्त होने के कारण देर से मिली जानकारी
महिला ने बताया कि 19 मार्च को सुमित की शादी थी, जिसके चलते परिवार व्यस्त था। 26 मार्च को जब फोन चेक किया, तब बैंक से कटे हुए पैसों के मैसेज मिले। जब वे बैंक पहुंचे, तब उन्हें ठगी के बारे में पता चला।
साइबर पुलिस से शिकायत
सुमित ने बताया कि 25 मार्च को उनके नंबर पर कॉल आई थी और उन्हें बताया गया कि उनके आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स बचे हुए हैं, जिन्हें रिडीम करने के लिए एक ऐप डाउनलोड करना होगा। उन्होंने ऐप इंस्टॉल कर लिया, लेकिन पहले दिन कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। 26 मार्च को चार लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।
पीड़ित परिवार ने साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।