{"_id":"69c281d6002cd8073901cb71","slug":"video-crisis-of-lpg-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए पर्ची कटवाने करना पड़ा घंटों का इंतजार, प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए पर्ची कटवाने करना पड़ा घंटों का इंतजार, प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
कमर्शियल गैस सप्लाई न मिलने से रेस्टोरेंट-ढाबा संचालक परेशान हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई न मिलने से आम उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। गैस सिलिंडर बुक करवाकर पर्ची लेने के लिए उपभोक्ताओं को डेढ़ से दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।
लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके गांव में सिलिंडर की सप्लाई नहीं आ रही है। 25 दिनों से सप्लाई न होने से उन्हें मजबूरन शहर में सिलिंडर लेने के लिए आना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने मंगलवार को जिले में एलपीजी कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। ये अधिकारी अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। जिले में 23 गैस एजेंसी है और 3.54 लाख उपभोक्ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।