Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Employees protest vigorously at the Deputy Commissioner's office in Fatehabad, demanding reinstatement of employees removed from HKRN
{"_id":"67f8c7925b6c0774380d5a06","slug":"video-employees-protest-vigorously-at-the-deputy-commissioners-office-in-fatehabad-demanding-reinstatement-of-employees-removed-from-hkrn-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में उपायुक्त कार्यालय पर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, HKRN से हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में उपायुक्त कार्यालय पर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, HKRN से हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और अध्यापकों को सेवा से हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ, जिला फतेहाबाद के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले को अनुचित बताते हुए नारेबाजी की और उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष प्रकट किया।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुरजीत दुसाद ने कहा कि सरकार की आउटसोर्स पॉलिसी के चलते कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को अब अचानक हटा दिया गया है, जो न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने मांग की कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए और भविष्य में किसी भी कर्मचारी को इस प्रकार से न निकाला जाए।
दुसाद ने आगे कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाकर विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति की व्यवस्था की थी और जॉब सिक्योरिटी अधिनियम भी बनाया गया, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने निगम के कर्मचारियों को हटाकर अपने ही नियमों का उल्लंघन किया है।
प्रदर्शन में शामिल कई कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे और अचानक नौकरी से निकाले जाने के कारण उनके परिवारों पर आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द इस विषय में सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।