{"_id":"6794abaf20eb4c642a0fcd71","slug":"video-farmers-made-strategy-for-tractor-march-in-tohana-of-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों ने बनाई रणनीति
संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 26 जनवरी को टोहाना में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जिसको लेकर रणनीति तैयार की गई। इस कार्यक्रम को लेकर किसानों की बैठक हिसार रोड स्थित पक्का किसान मोर्चा स्थल पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान लाभ सिंह ने की।
लाभ सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि व्यापार नीति लाई जा रही है उसके विरोध में यह ट्रैक्टर मार्च 26 जनवरी को निकाला जाएगा। यह ट्रैक्टर मार्च कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास के बाहर से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ पक्का मोर्चा स्थल पर संपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद 8 फरवरी को देश भर में सभी सांसदों के घर के बाहर धरना दिया जाएगा तथा अपना विरोध जताया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो नई कृषि व्यापार नीति लाई जा रही है वह पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है, जिसके चलते किसान संगठनों द्वारा विरोध जताया जा रहा है।
लाभ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली विधायक बिल, पराली बिल को वापस करने तथा एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की जाएगी। इसी कड़ी में 8 फरवरी को किसानों द्वारा देश भर के सभी सांसदों के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनोरी और शंभू बॉर्डर पर जो आंदोलन चल रहे हैं वे दोनों का समर्थन करते हैं तथा सरकार से मांग करते हैं कि उनकी मांगों को मानते हुए आंदोलन को समाप्त करवाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।