{"_id":"6a75e78e99c140a452047f20","slug":"video-fatehabad-employees-blocked-vehicles-from-leaving-agency-sought-police-force-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कर्मचारियों ने नहीं निकलने दी गाड़ियां, एजेंसी ने मांगी पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कर्मचारियों ने नहीं निकलने दी गाड़ियां, एजेंसी ने मांगी पुलिस फोर्स
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हुआ। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों धरना दिया और प्रदर्शन किया। डोर टू डोर कचरा उठान और स्वीपिंग एजेंसी ने भी सफाई नहीं की। शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद के ईओ सुरेश ने डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को गाड़ियां लेकर उठान के निर्देश दिए। वीरवार को एजेंसी को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार दोपहर को एजेंसी के अधिकारियों ने गाड़ियां निकालने का प्रयास किया तो नगर परिषद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और गेट पर बैठ गए। एजेंसी ने गाड़ियां निकलवाने के लिए थाना में पत्र देकर पुलिस फोर्स मांगी है। शनिवार को भी जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में सफाई नहीं होगी। दो दिन में 220 टन कचरा इक्ट्ठा हो गया है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।