Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Electricity workers in Tohana, Fatehabad, stage massive protest against privatization for second consecutive day
{"_id":"6a7590fa125a522c3603d29c","slug":"video-electricity-workers-in-tohana-fatehabad-stage-massive-protest-against-privatization-for-second-consecutive-day-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजलीकर्मियों का निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजलीकर्मियों का निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन
बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सब-डिवीजन स्तर पर चल रहे तीन दिवसीय प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बिजली कर्मचारियों ने उपमंडल कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी वर्कर यूनियन के सब-यूनिट प्रधान सुरजमल नैन ने की। मंच संचालन एचएसईबी वर्कर यूनियन के सचिव भूपेंद्र ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की निजीकरण की नीतियां बिजली कर्मचारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ हैं।
वर्कर यूनियन के यूनिट सचिव सुरेश कुमार, रामनिवास और एससी-बीसी वर्कर यूनियन के राजकुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार मांगों को वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने 10 अगस्त को फतेहाबाद में किसान संगठनों के प्रदर्शन में शामिल होने का संकल्प भी दोहराया।
चेतावनी और आगे की रणनीति
संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक देशव्यापी हड़ताल में भाग लेने की घोषणा भी की।
प्रदर्शन में कर्मचारी नेता भूप सिंह भट्टोलांवाली, फकीर चंद सैनी, रामनिवास शर्मा, किसान नेता रविंदर सिंह हिजरावां और नागरिक अधिकार मंच से बनारसी दास मोगा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।