Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation and fire department staff on strike in Fatehabad; the town is buried under piles of garbage, and residents are in distress due to the stench spreading across the streets.
{"_id":"6a758b5447fa7e6d5801bae9","slug":"video-sanitation-and-fire-department-staff-on-strike-in-fatehabad-the-town-is-buried-under-piles-of-garbage-and-residents-are-in-distress-due-to-the-stench-spreading-across-the-streets-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल, कूड़े के ढेर पर फतेहाबाद; सडकों पर पसरी बदबू से जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल, कूड़े के ढेर पर फतेहाबाद; सडकों पर पसरी बदबू से जनता बेहाल
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शहर में लगातार दूसरे दिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही, जिसके चलते मुख्य सडक़ों, गलियों और चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाडिय़ां भी न पहुंचने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय में विशाल धरना दिया और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया। हड़ताल के दूसरे दिन विभिन्न जनसंगठनों के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज, पार्षद मोहन लाल नारंग, चन्द्रभान वधवा, बिजली बोर्ड यूनियन से भूप सिंह भड़ोलांवाली व रामनिवास शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता ओमप्रकाश चड्ढा तथा खेत मजदूर यूनियन के नेता रामकुमार बहबलपुरिया ने धरने को संबोधित करते हुए सरकार से कर्मचारियों की मानी गई मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की। धरने को संबोधित करने वाले मुख्य वक्ताओं में कर्मचारी नेता नरेश राणा, ओम प्रकाश लोट, फायर यूनियन के राज्य नेता सतबीर सहारण, विनोद खिचड़, गुरदयाल भट्टी, राजा चौहान और सत्यवान टॉक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।