{"_id":"676e4c2a19589a27530687ab","slug":"video-former-chief-minister-om-prakash-chautalas-ashes-urn-yatra-reached-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्व.ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंची। इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री के पोते एवं रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की अगुवाई में यह अस्थि कलश यात्रा फतेहाबाद पहुंची।
इस दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता व फतेहाबाद जिला प्रभारी उमेद लोहान ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी भाग लेकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला का फतेहाबाद जिले से विशेष लगाव था और यहां काफी संख्या में लोग उनसे जुड़े रहे हैं। लोहान ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला के निधन से प्रदेशभर के लोगों में शोक की लहर है और उन्हें अपने प्रिय नेता से बिछुड़ने का गम है। आज भले ही शारीरिक तौर पर ओमप्रकाश चौटाला हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद के बाद यात्रा हिसार पहुंचेंगी। इस तरह एक दिन में सात जिलों में यात्रा जाएगी। 29 दिसंबर को यात्रा का समापन पंचकुला में होगा। एक कलश को जिले की पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जित भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, सुमनलता सिवाच सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।