{"_id":"67976c8db817ffffe40f4c82","slug":"video-harayanae-ka-taraha-thall-ma-bha-jata-ka-jalb-khana-ka-malga-bral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत की जलेबी खाने को मिलेगी- बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत की जलेबी खाने को मिलेगी- बराला
दिल्ली विधासभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह बात भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। बराला ने कहा कि अबकी बार हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत की जलेबी खाने को मिलेगी। बराला ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने वाली है। अबकी बार दिल्ली की जनता केजरीवाल की झूठ और लूट की राजनीति को सबक सिखाने वाली है। यमुना को साफ करने का दावा करने के बाद भी केजरीवाल साफ नहीं कर पाए और जनता को झूठ बोलने का कार्य किया। इसके अलावा अन्ना के कंधों पर होकर इस पार्टी ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी और भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का नारा दिया था लेकिन जनता के सामने दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भ्रष्टाचार के आरोप में खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री जेल में रहकर आए है। बराला ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बहुमत दिया उसी प्रकार हरियाणा की जनता ने रिकॉर्ड बनाते हुए तीसरी बार गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का कार्य किया है जो एक इतिहास है। हरियाणा के बहुत से लोग दिल्ली में रहते है जो दिल्ली में भी इतिहास बनाने का कार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।