{"_id":"68ebae56e964074f5707c828","slug":"video-home-invasion-case-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: घर में घुसकर मारपीट का मामला, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: घर में घुसकर मारपीट का मामला, वीडियो हुआ वायरल
शहर के इंद्रपुरा मौहल्ला में एक युवक पर शनिवार रात को 20-25 युवकों ने हमला कर दिया। युवक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। मामले में रविवार शाम तक पीड़ित ने बयान दर्ज नहीं करवाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है। बयान दर्ज होंगे तो उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
मामले की सीसीटीवी फुटेज रविवार दोपहर बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के अनुसार हमलावर युवक घर में घुसते हुए नजर आ रहे है और उनके हाथ में डंडे भी है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। टीम घायल के ब्यान लेने के लिए भी गई है लेकिन अभी तक दर्ज नहीं करवाए गए है। पारिवारिक रंजिश से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। शिकायत आएगी तो उस आधार पर कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।