{"_id":"68eb537814f14632500e8519","slug":"video-three-smugglers-arrested-with-15-kg-heroin-in-ferozepur-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
फिरोजपुर पुलिस ने एक किलो 523 ग्राम हेरोइन संग तीन तस्कर काबू किए हैं।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रखड़ी रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन , तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। ये लोग हेरोइन बेचने का काम करते थे। एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने पांच किलो हेरोइन और 29 लाख रुपये की ड्रग्स मनी संग दो आरोपी काबू किए थे। उनसे पूछताछ दौरान उक्त आरोपियों के बारे में पता चला था तो पुलिस ने इन्हें रखड़ी रोड के पास से हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लव वासी बगदादी गेट, शिवा वासी जनता प्रीत नगर व प्रगट वासी जनता प्रीत नगर के तौर पर हुई है। बीएसएफ ने बीओपी जगदीश के पास गांव हबीब वाला के खेतों में सर्च अभियान के दौरान हेरोइन का पैकेट मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।