{"_id":"68eb5c16fa61388fde0f4e01","slug":"video-pulse-polio-campaign-begins-in-amritsar-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी 1407 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी 1407 टीमें
पंजाब के अमृतसर में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। इससे पहले शनिवार को स्वास्थ्य विभाग अमृतसर ने सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन के नेतृत्व में 12 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली में मदन लाल ढींगरा नर्सिंग कॉलेज, चीफ खालसा दीवान इंटरनेशनल नर्सिंग कॉलेज, एनआरआई नर्सिंग कॉलेज, एसजीआरडी पंधेर नर्सिंग कॉलेज के बच्चों के साथ-साथ शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
डॉ. धवन ने बताया कि अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के 2 लाख 97 हजार 250 बच्चों को 1407 टीमों की ओर से पोलियो रोधी दवा की 2 बूंदें पिलाई जाएंगी। 291 सुपरवाइजर इस अभियान का निरीक्षण करेंगे। मौके पर डॉ. इशिता, अमरदीप सिंह व डॉ. वनीत कौर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।