Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : In Fatehabad, the car of a staff nurse went out of control and hit the wall. The accident was averted when the airbag opened.
{"_id":"67c161f69410e8da630e579a","slug":"video-in-fatehabad-the-car-of-a-staff-nurse-went-out-of-control-and-hit-the-wall-the-accident-was-averted-when-the-airbag-opened","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में अस्पताल में स्टाफ नर्स की कार हुई अनियंत्रित, दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में अस्पताल में स्टाफ नर्स की कार हुई अनियंत्रित, दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से टला हादसा
नागरिक अस्पताल की पार्किंग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्टाफ नर्स की कार अनियंत्रित होकर तार को तोड़ते हुए नशा मुक्ति केंद्र की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टाफ नर्स सुबह अस्पताल पहुंचीं और कार पार्क कर रही थीं, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार में कार तार को तोड़ते हुए दीवार से जा टकराई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
हालांकि, एयरबैग खुलने के कारण कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल, कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।