Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Jakhal, Fatehabad, people demanded the death penalty for the murderers, in connection with the foeticide case that occurred in Chandpura a week ago.
{"_id":"69032a0f450b3759b602e21b","slug":"video-in-jakhal-fatehabad-people-demanded-the-death-penalty-for-the-murderers-in-connection-with-the-foeticide-case-that-occurred-in-chandpura-a-week-ago-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में लोगों ने हत्यारों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग, एक सप्ताह पहले चांदपुरा में हुए भ्रूण हत्या मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में लोगों ने हत्यारों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग, एक सप्ताह पहले चांदपुरा में हुए भ्रूण हत्या मामला
जाखल खंड के गांव चांदपुरा में 22 अक्टूबर को गुरुद्वारे के पास नाली किनारे फेंके गए लगभग 5-6 माह के कन्या भ्रूण की हत्या के मामले में एक सप्ताह बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षेत्र में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों, समाजसेवियों और स्कूली बच्चों ने जाखल थाने के बाहर सांकेतिक धरना देकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
सुबह 11 बजे शुरू हुए धरने में चांदपुरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हाथों में तख्तियां लिए "हत्यारों को फांसी दो", "बेटी बचाओ – न्याय दो" जैसे नारे लगा रहे थे। समाजसेवी महंत भोलेनाथ धारसुल ने कहा, “यह सिर्फ एक भ्रूण की हत्या नहीं, बेटियों के खिलाफ युद्ध है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करे, वरना आंदोलन और तेज होगा।
पहले केंडल मार्च, अब धरनासोमवार को गांव में मौन केंडल मार्च निकाला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जांच में सुस्ती दिखा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव की 22 गर्भवती महिलाओं की जांच की सभी स्वस्थ पाई गईं।
बाहरी मामला संभवजाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने कहा कि हम पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। गांव के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रथम दृष्टया यह बाहरी क्षेत्र से जुड़ा मामला लग रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
पुलिस ने ग्रामीणों से सूचना देने में सहयोग की अपील की।मामला क्या है?22 अक्टूबर की सुबह गांव में गुरुद्वारे के पास नाली किनारे प्लास्टिक में लिपटा कन्या भ्रूण मिला था। पोस्टमॉर्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ, जिसमें भ्रूण की उम्र 20-24 सप्ताह बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।