फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jakhal: Farmers take to the tracks after DC’s assurance remains unfulfilled; two trains halted for 45 minutes

जाखल: डीसी का आश्वासन पूरा नहीं होने पर ट्रैक पर उतरे किसान, 45 मिनट रोकीं दो ट्रेनें

Fri, 23 Oct 2026 09:04 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:04 PM IST
Jakhal: Farmers take to the tracks after DC’s assurance remains unfulfilled; two trains halted for 45 minutes
जाखल। तलवाड़ा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के चलते बंद मुख्य मार्ग के विकल्प के तौर पर बनाए जा रहे अस्थायी रास्ते के चालू नहीं होने पर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। डीसी डॉ.विवेक भारती के आश्वासन के बावजूद रास्ता नहीं खुलने से नाराज किसान रेलवे ट्रैक पर उतर आए। उन्होंने दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और हिसार से लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को जाखल रेलवे स्टेशन पर रोककर विरोध जताया। दोनों ट्रेनें करीब पौने घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहीं। बाद में टोहाना के डीएसपी जय भगवान की समझाइश पर किसानों ने ट्रैक खाली कर ट्रेनों को रवाना होने दिया। हालांकि, किसानों का धरना जारी रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे किसान संगठनों की 15 सदस्यीय कमेटी स्टेशन अधीक्षक से मिली और अस्थायी रास्ता जल्द खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। दोपहर तक कोई समाधान नहीं निकलने और करीब ढाई बजे तक रास्ता चालू नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया। दोपहर करीब तीन बजे रेल रोकने का एलान किया गया। इसके बाद शाम करीब चार बजे बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रैक पर एकत्रित हो गए और दोनों ट्रेनों को रोक दिया। सूचना मिलने पर टोहाना के डीएसपी जय भगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर रेलवे अधिकारियों के साथ वार्ता के माध्यम से समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने ट्रेनों को रास्ता दे दिया, लेकिन वे ट्रैक पर ही डटे रहे। इससे पहले पांच अक्तूबर को प्रशासन और किसानों के बीच हुई बातचीत के बाद रेलवे ने करीब 10 दिन में अस्थायी रास्ते का काम पूरा करने का आश्वासन दिया था। किसानों ने 15 अक्तूबर तक का समय देते हुए प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया था। काम पूरा नहीं होने पर समयसीमा 20 अक्तूबर तक बढ़ाई गई, लेकिन इसके बाद भी रास्ता नहीं खुला। बुधवार को डीसी डॉ. विवेक भारती ने जाखल पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। किसानों ने गुरुवार शाम तक इंतजार किया, लेकिन रास्ता चालू नहीं हुआ। किसानों ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। जब तक अस्थायी रास्ता आवागमन के लिए नहीं खोला जाता, उनका धरना जारी रहेगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करवा चौथ के लिए सजने लगे शिमला के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

23 Oct 2026

देवरिया: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

23 Oct 2026

मध्य प्रदेश: दीपावली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 375 किलो किशमिश जब्त

23 Oct 2026

महुली क्षेत्र में छह प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

23 Oct 2026

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...मिट्टी के ऊपर लगा दिया डामर

23 Oct 2026
विज्ञापन

खैर में मतदान केंद्र पर सांसद-प्रत्याशी ने किया निरीक्षण

23 Oct 2026

हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा

23 Oct 2026
विज्ञापन

स्नातक और शिक्षक विधान परिषद के मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह

23 Oct 2026

फरीदाबाद में बीते दो दिनों से बिजली नहीं आने से लोग परेशान

23 Oct 2026

गुरुग्राम के बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल जारी

23 Oct 2026

गौतमबुद्धनगर में एमएलसी चुनाव के लिए सुबह से हो रहा मतदान

23 Oct 2026

फरीदाबाद में निजीकरण के विरोध में हड़ताल का दूसरा दिन

23 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में स्वागत गेट लगाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पत्थर और बोतलों से हमला

23 Oct 2026

पुलिस गेस्ट हाउस का हुआ लोकार्पण

23 Oct 2026

संतकबीरनगर: साइबर जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

23 Oct 2026

नौतनवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमा में लगी आग

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: आगरा के फतेहपुरसीकरी में दोपहर तक 25 फीसदी वोटिंग, मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपा सांसद

23 Oct 2026

VIDEO: मथुरा में डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

23 Oct 2026

VIDEO: एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, भाकियू ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: बिचपुरी में तीन बूथों पर मतदान, निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने पत्नी के साथ डाला वोट

23 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: वृंदावन में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

23 Oct 2026

VIDEO: आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, बोले- लखनऊ जाकर कर लूंगा इस्लाम कबूल

23 Oct 2026

गोला ब्लॉक सभागार में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान, पुरानी पेंशन समेत कई मुद्दे रहे अहम

23 Oct 2026

पठानकोट में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, दोबारा रुकवाया काम

27 अक्टूबर से जालंधर में गूंजेगा हॉकी का शोर, सीएम मान करेंगे उद्घाटन

23 Oct 2026

फरीदकोट में कूड़े के ढेरों से लोग परेशान, नगर कौंसिल के खिलाफ संघर्ष की चेतावनी

ऊना: एनएच-503ए पर छह माह से टूटी सड़क, वाहन चालक परेशान

23 Oct 2026

ऊना: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव आयोग के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन, अब तख्तापलट के सपने देख रहे राहुल गांधी

23 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 19 कर्मचारी तैनात

23 Oct 2026

ऊना: थाना कलां स्कूल में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने की विभिन्न गतिविधियां

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed