{"_id":"680f5c3dd85bc47e9c00883d","slug":"video-paca-ka-sahamata-na-hana-sa-naha-cana-gaya-kal-ka-karayavahaka-sarapaca-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचों की सहमति न होने से नहीं चुना गया कुला का कार्यवाहक सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचों की सहमति न होने से नहीं चुना गया कुला का कार्यवाहक सरपंच
खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में कुला के कार्यवाहक सरपंच के चुनाव हेतु पंचों की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंडी पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने की। इस दौरान बैठक में कुला के 14 पंचों में से 13 पंचों ने भाग लिया जिसमें 6 महिला पंच भी शामिल हुई। बैठक में आई पांच महिला पंचों ने कार्यवाहक सरपंच बनने से इनकार कर दिया जबकि एक स्वरूप कौर ने कहा कि वह कार्यवाहक सरपंच बनना चाहती है लेकिन किसी भी पंच ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया जिसके चलते मीटिंग समाप्त कर दी गई। खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि कुला की सरपंच कुलविंदर कौर का 8 अप्रैल को निधन हो गया था जिसके चलते तभी से यह पद खाली था तो कार्यवक सरपंच चुनने के लिए बैठक पंचों की बुलाई गई थी जिसमें किसी एक महिला पंच पर सहमति न बनने के चलते बैठक समाप्त कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।