Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Union Minister Anupriya Patel reached Ghorawal in Sonbhadra met the family members of Mahendra Singh who died in a road accident
{"_id":"680e5ee3c111f09daf0abdb7","slug":"video-union-minister-anupriya-patel-reached-ghorawal-in-sonbhadra-met-the-family-members-of-mahendra-singh-who-died-in-a-road-accident-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के घोरावल में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह के परिजनों से मिलीं, दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के घोरावल में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह के परिजनों से मिलीं, दी सांत्वना
अपना दल एस जिला मीडिया सचिव एवं प्रवक्ता महेंद्र पटेल समेत 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद उनके दसवां के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनके घर कुसम्हा गांव जाकर मृतक परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। बताते चलें कि बीते 16 अप्रैल की रात अपना दल एस के जिला मीडिया सचिव महेंद्र सिंह पटेल (29) पुत्र चंद्र पटेल व रामसूरत पटेल (52) पुत्र तिलकधारी निवासी ग्राम कुसुम्हा बुधवार को रात शादी समारोह से निमंत्रण करने के बाद शाहगंज की तरफ से बाइक से अपने घर कुसुम्हा वापस जा रहे थे कि मुड़ीलाडीह के पास एक सियार सामने आ गया। सियार से बाइक टकरा गई। बाइक से दोनों अनियंत्रित होकर गिर पड़े। तभी अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी सोनभद्र को फोन करके मृतक परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना ,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मृतक परिवार को दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्घटना में मृतक परिवार को अभी तक कोई भी लाभ न दिए जाने पर उप जिलाधिकारी घोरावल एवं तहसीलदार घोरावल से नाराजगी जाहिर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुसुम सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल बियार, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार घोरावल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, अपना दल एस के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।