सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Vaishali: big conspiracy to loot gold in many states including Bihar, 8 criminals arrested; weapons recovered

Crime: बिहार सहित कई राज्यों में सोना लूट की थी बड़ी साजिश, आठ अपराधी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 03:54 PM IST
Vaishali: big conspiracy to loot gold in many states including Bihar, 8 criminals arrested; weapons recovered
वैशाली जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर सोना लूट की साजिश रच रहे अंतरजिला अपराधी गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी मात्रा में देशी कट्टा, कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले की जानकारी वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी महनार, हाजीपुर सहित अन्य जगहों पर आभूषण की दुकानों में लूट की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए रेकी भी कर चुके थे।
 
दमदम जेल से चल रही थी साजिश
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का संचालन बंगाल के दमदम जेल में बंद एक कुख्यात सरगना द्वारा किया जा रहा था। उसी के इशारे पर मोहम्मद साहिल के नेतृत्व में वैशाली जिले में लूट की योजना बनाई गई थी। पुलिस को एसटीएफ पटना से सूचना मिली थी कि वैशाली जिले में सोना लूट गिरोह सक्रिय है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस ने पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें- Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
 
पैदल आते अपराधियों को देख पुलिस ने पकड़ा
जांच के दौरान जढुआ इलाके में पुलिस को पांच युवक पैदल आते दिखे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन चार युवकों मोहित कुमार, लालू कुमार, अंशु सिंह और अमन कुमार उर्फ सत्या को पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से चार लोडेड देशी कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि वे पटना के रहने वाले हैं और मोहम्मद साहिल के गिरोह के सदस्य हैं। ये लोग विदुपुर, हाजीपुर और महनार में आभूषण दुकानों में लूटपाट की योजना बना रहे थे। साथ ही झारखंड के दुमका और साहेबगंज में भी वारदात करने की तैयारी कर चुके थे।
 
चकसिकंदर ओवरब्रिज के पास दबोचे गए चार और अपराधी
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चकसिकंदर ओवरब्रिज के पास छापामारी कर चार और अपराधियों दीपु कुमार, कुंदन कुमार, आशीष कुमार और भूषण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भी हथियार और चाकू बरामद किए गए। हालांकि इस दौरान एक आरोपी फरार होने में सफल रहा।
 
मुख्य सरगना पर एक लाख का इनाम
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद साहिल बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव का रहने वाला है। वह समस्तीपुर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये के इनामी अपराधी के रूप में घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। साथ ही बंगाल की जेलों में बंद गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेखौफ चोरों ने एक साथ पांच घरों में की सेंधमारी, 80 लाख रुपये का सामान ले उड़े बदमाश
 
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
पकड़े गए अपराधियों की पहचान मोहित कुमार (खगौल, पटना), लालू कुमार (शाहपुर, पटना), अंशु सिंह (विक्रम, पटना), अमन कुमार उर्फ सत्या (विक्रम, पटना), दीपु कुमार (गौसपुर, वैशाली), कुंदन कुमार यादव (गौसपुर, वैशाली), आशीष कुमार (गौसपुर, वैशाली) और भुषण कुमार (बैकुंठपुर, वैशाली) के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने अपराधियों के पास से चार देशी कट्टा, एक लॉन्ग बैरल देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, तीन चाकू और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन अपराधियों के खिलाफ बिदुपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में मौसम ने लिया यूटर्न, सुबह से छाए बादल; पढ़ें पूरा अपडेट

27 Apr 2025

चाइना बार्डर पर सैनिक बलिदान, शव पहुंचा घर को बिलख पड़े घरवाले

27 Apr 2025

Ujjain: पंचक्रोशी यात्रा की धूम, पहले किए भजन...फिर भगवान नागचन्द्रेश्वर को घोड़ा चढ़ाकर वापस किया यात्रा का बल

27 Apr 2025

बीच रास्ते गिरा पेड़, युवक घायल

27 Apr 2025

चाइना बार्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

27 Apr 2025
विज्ञापन

Goods train derailed: शहडोल-सिंहपुर स्टेशन के बीच मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा पटरी से उतरा, मौके पर टीम पहुंची

27 Apr 2025

Hanumangarh News: रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, जलकर खाक हुए ट्रॉले में सवार तीन लोग

27 Apr 2025
विज्ञापन

Damoh: बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम में 100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य कॉरिडोर, 9 मई को सीएम करेंगे भूमिपूजन

27 Apr 2025

Sagar: औद्योगिक क्षेत्र सिदगुआ में कबाड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग, 25 फीट ऊंची लपटें उठीं; चौकीदार बेहोश

27 Apr 2025

Ujjain: रजत मुकुट पहनकर अमावस्या पर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन; चारों ओर गूंजा जय महाकाल

27 Apr 2025

घर बैठे देख सकेंगे विश्वनाथ धाम में दर्शन, पूजन सहित र तरह की गतिविधियां

27 Apr 2025

महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास में हुए हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अनाज मंडी में पानी की समस्या से मजदूर परेशान

26 Apr 2025

संविदाकर्मी की करंट से माैत...होर्डिंग हटाते समय विद्युत पोल से नीचे गिरे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

26 Apr 2025

रेल गंगापुल पर चैनल स्लीपर डालने का काम खत्म, 29 से चलेंगी ट्रेनें

26 Apr 2025

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने कैंडल जलाकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

26 Apr 2025

बीएचयू में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव, अंदर फंसे रहे अधिकारी

26 Apr 2025

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

26 Apr 2025

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े कंटेनर में दूसरे कंटेनर की भिड़ंत; चालक की मौत

26 Apr 2025

पहलगाम के मृतकों की याद में पेपर मिल कॉलोनी में निकला शांति मार्च , मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी

26 Apr 2025

CG Carregutta Naxal Operation: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में छिपे बैठे हैं खूंखार नक्सली; तीन से चार हेलीकॉप्टर से हो रही निगरानी

26 Apr 2025

चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन...पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

26 Apr 2025

आइसक्रीम विक्रेता से की मारपीट...दरोगा के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश

26 Apr 2025

समाधान दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी...मायूस होकर लाैटे फरियादी

26 Apr 2025

MP News: 'बचपना कब तक झेलेंगे', रॉबर्ट वाड्रा के लिए बोले पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह, राहुल गांधी को कही ये बात

26 Apr 2025

Ujjain News: गौ माता के प्रति ऐसी आस्था, बेटियों की शादी में आए उपहार के लाखों रुपये कर दिए गोशाला में दान

26 Apr 2025

रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाया गया स्वच्छता अभियान

26 Apr 2025

एसडी कॉलेज में खाटू श्याम का जागरण, झूमे लोग

26 Apr 2025

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर टप्पल कट के पास ढाबे पर खड़ी दो स्कार्पियों कारों में डंपर ने मारी टक्कर

26 Apr 2025

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च

26 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed