{"_id":"680e0a2de592da3c6b07b1a4","slug":"video-policemen-practiced-riot-control-firing-rubber-bullet-guns-and-tear-gas-shells-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रबर बुलेट गन, आंसू गैस के गोले दागकर पुलिसकर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबर बुलेट गन, आंसू गैस के गोले दागकर पुलिसकर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने रबर बुलेट गन, आंसू गैस के गोले और एंटी राइट गन चलाकर अभ्यास किया। साथ ही घायल साथियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा का भी अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगाइयों को पकड़ने के साथ ही फायरिंग प्रशिक्षण भी दी गई। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने कहा कि किसी भी शांति व्यवस्था या ड्यूटी के दौरान शांति भंग करने वालों लोगों के खिलाफ कम से कम बल प्रयोग करके प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए। दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखें। इस दौरान उपनिरीक्षक लाल साहब गौतम, अजय यादव, जय भीम, धर्मेंद्र, ओपी यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।