{"_id":"680e64c7cb8e5f3af40507b1","slug":"video-raebareli-katanara-na-bhaii-bhana-ka-kacal-mata-katanara-calka-ka-bhaugdha-na-jamakara-pata-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कंटेनर ने भाई-बहन को कुचला, मौत, कंटेनर चालक को भीड़ ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कंटेनर ने भाई-बहन को कुचला, मौत, कंटेनर चालक को भीड़ ने जमकर पीटा
रायबरेली के हरचंदपुर के गंगागंज सोरा गांव के पास हाईवे किनारे शौच कर रहे भाई बहन को कंटेनर ने कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर गई पुलिस ने किसी तरह कंटेनर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब पौने एक घंटे तक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यातायात की रफ्तार थमी रही। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
इस पर तहसीलदार महराजगंज और सीओ ने परिजनों और आक्रोशित लोगों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिल एरिया के देवानंदपुर निवासी राम कुमार सोनकर परिवार के साथ अपनी ससुराल ग्राम गंगागंज सोरा में रहते हैं। रविवार की शाम को उनका बेटा सुमित (12) और बेटी लक्ष्मी (11) नित्यक्रिया के लिए गए थे। दोनों भाई बहन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे शौच कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने दोनों को रौंद डाला। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद कंटेनर चालक भागने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने बाइक से पीछा कर कंटेनर को रोका और चालक की जमकर पिटाई की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया तो तहसीलदार महराजगंज प्रज्ञा द्विवेदी और सीओ प्रदीप कुमार पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। कहा कि पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। मुआवजे की बात पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत रिपोर्ट दी जाएगी। उधर पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया।
आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।
नशे में था कंटेवर चालक
घटना के बाद भीड़ ने कंटेनर चालक को जमकर पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। इस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। पुलिस पर भी सवाल किए गए कि पुलिस केवल बाइक सवारों की ही चेकिंग करती है और पैसा वसूलती है जबकि भारी वाहन चालकों की कभी चेकिंग नहीं होती। यदि कंटेनर चालक की बछरावां में चेकिंग हो जाती तो नशे की हालत में यह पकड़ लिया जाता और इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
राम कुमार की दुनिया उजड़ गई
राम कुमार को उसकी ससुराल में जमीन मिली है। इस पर वह परिवार के साथ ग्राम गंगागंज सोरा में रहते हैं। राम कुमार मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। दोनों बच्चों की मौत ने राम कुमार को हिलाकर रख दिया है। राम कुमार की पत्नी तो घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची और बच्चों के शवों को देखा तो वह बदहवास हो गई। घटना को लेकर महिलाओं ने पुलिस के सामने इंसाफ दिए जाने की मांग की। इस दौरान कहा गया कि पुलिस बच्चों को क्या ला सकती है? सारी गलती पुलिस की है। नशे में चालक वाहन चलाते हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।