{"_id":"680e12d47bab36d40401dcc8","slug":"video-kangra-free-medical-health-checkup-camp-organised-by-him-welfare-foundation-raja-ka-talab-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: हिम वेलफेयर फाउंडेशन राजा का तालाब के सौजन्य से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: हिम वेलफेयर फाउंडेशन राजा का तालाब के सौजन्य से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
हिम वेलफेयर फाउंडेशन राजा का तालाब के सौजन्य से रविवार को एक फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ समाजसेवी कुलदीप डोगरा बिंटी ने किया। उक्त मेडिकल कैंप में विभिन्न बीमारियों से संबंधित 102 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कुछ मरीजों के हृदय, हड्डियों से संबंधित टेस्ट भी फ्री किए गए। जबकि कुछ मरीजों के ब्लड, शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट और प्रोस्टेट की जांच भी की गई। शिविर में चंडीगढ़ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित वालिया, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा, आंखों के रोग के विशेषज्ञ डॉ. अंकुश शर्मा, हड्डियों व जोड़ों की दर्द के माहिर डॉ. प्रदीप ने अपनी विशेष सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर आज पास के मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाया। इस अवसर पर हिम वेल्फेयर फाऊंडेशन के अध्यक्ष अजय शर्मा, संदीप सोनू, कुलभूषण शर्मा, प्रवीन टिंकू, पंकज शर्मा, पीतांबर दत्त, बृज भूषण शर्मा, भूषण चौधरी ,अमन महाजन, मुनीश चौधरी, विकास शर्मा, रविंदर मिती ने अपनी विशेष सेवाएं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।