{"_id":"6abbbcf22f407c520908ca0c","slug":"video-raid-at-fatehabad-sector-3-spa-center-four-people-including-the-manager-arrested-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद सेक्टर-3 के स्पा सेंटर में छापेमारी, मैनेजर समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद सेक्टर-3 के स्पा सेंटर में छापेमारी, मैनेजर समेत चार लोग गिरफ्तार
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन में मंगलवार दोपहर को शहर पुलिस ने क्रिस्टल स्पा सेंटर में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य चल रहे है। सूचना पर टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने मौके से मैनेजर सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से आठ लड़कियों को भी काबू किया। मामले में स्पा सेंटर संचालक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले में पुलिस ने मैनेजर महताब सिंहनिवासी देवीपुरा, जिला नीमच, मध्य प्रदेश, स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज निवासी गांव कालवास, जिला हिसार, राजकुमार निवासी ढाणी सरजा; सूर्यकांत निवासी भट्टू कलां, फतेहाबाद तथा चंद्रमोहन निवासी कूकड़ावाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने क्रिस्टल स्पा सेंटर में कार्रवाई करते हुए मौके से महताब सिंह, राजकुमार, सूर्यकांत तथा चंद्रमोहन को काबू किया। साथ ही मौके से आठ लड़कियों को भी काबू किया गया। वहीं, स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज मौके पर मौजूद नहीं मिला। मैनेजर ही स्पा सेंटर की देखरेख कर रहा था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद की गई लड़कियों अलग-अलग राज्यों से है। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने सेंटर पर कार्रवाई की। मौके से मालिक नहीं मिला, लेकिन मैनेजर मौजूद था। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।