{"_id":"6a64c42fa889fb73940f2b62","slug":"video-shri-jagannath-rath-yatra-taken-out-with-great-fanfare-devotees-pulled-the-chariot-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: धूमधाम से निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: धूमधाम से निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ
फतेहाबाद। इस्कॉन के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सुसज्जित दिव्य रथ पर विराजमान भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
रथयात्रा शहर के हिसार-सिरसा रोड, थाना रोड, जवाहर चौक होते हुए वापस दुर्गा मंदिर में पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने रथ की पवित्र रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य माना तथा पूरे मार्ग में "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का संकीर्तन, नृत्य और भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण बना दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ के प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि रथयात्रा भगवान की करुणा, प्रेम और समरसता का संदेश देती है तथा समाज को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।