फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana: Police become a support for the family; father's final journey witnessed via video call in a moment of helplessness.

टोहाना: पुलिस बनी परिवार का सहारा, बेबसी में वीडियो कॉल पर देखी पिता की अंतिम यात्रा

Thu, 01 Oct 2026 03:56 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:56 PM IST
Tohana: Police become a support for the family; father's final journey witnessed via video call in a moment of helplessness.
टोहाना। रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर टोहाना आए एक मजदूर की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी की बेबसी ने ऐसा मजबूर किया कि बेटा-बेटी पिता को अंतिम विदाई भी वीडियो कॉल पर ही दे सके। इस मार्मिक घड़ी में टोहाना पुलिस ही परिवार बनी और स्थानीय लोगों की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव निवासी किशन लाल शर्मा (51) के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजगार के लिए टोहाना आए थे। जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को बिहार के मधुबनी जिले के ढंगराहा गांव निवासी ओमप्रकाश से किशन लाल का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मकान मालिक वीरेंद्र के बयान पर ओमप्रकाश के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। *मोबाइल स्क्रीन बनी अंतिम दर्शन का जरिया* किशन लाल की पत्नी अनीता देवी का 15 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में बुजुर्ग मां लुखीया देवी, पुणे में कार्यरत बेटा रोहित, गुरुग्राम में रह रही बेटी अन्नू और बिहार में रहने वाली भतीजी कविता हैं। पुलिस ने सभी को सूचना दी, लेकिन दूरी और आर्थिक हालात के कारण कोई टोहाना नहीं पहुंच सका। परिस्थिति को देखते हुए बुधवार को पुलिस ने गांव के मुखिया और परिजनों को वीडियो कॉल पर जोड़ा। एक तरफ चिता जल रही थी तो दूसरी तरफ स्क्रीन पर आंसू और बिछड़ने का दर्द था। बेटे रोहित और बेटी अन्नू ने बिलखते हुए मोबाइल पर ही पिता का अंतिम संस्कार देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में चोर को 12 दिन में मिली सजा, कापसहेड़ा पुलिस की तेज कार्रवाई, 1.5 लाख की हुई थी चोरी; देखें रिपोर्ट

01 Oct 2026

दिल्ली क्राइम: अंतरराज्यीय टेलीग्राम-क्रिप्टो धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

01 Oct 2026

मंडी: रोलर से टकराई ऑल्टो कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

01 Oct 2026

कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग

01 Oct 2026

फरीदकोट में डेरा सिरसा की श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर को परिवार ने मेडिकल शोध के लिए दिया

विज्ञापन

कश्मीर की सड़कों पर दौड़े रनर्स, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखा जबरदस्त उत्साह

01 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

01 Oct 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया

धान की सरकारी खरीद आज से, मंडियों में फसल पहुंचनी हुई शुरू

01 Oct 2026

मोहाली के फेज-5 में किसान मंडी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में सनसनीखेज वारदात...खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

01 Oct 2026

कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो

लखनऊ: विवि में प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं में से कई की हालत बिगड़ी, देर रात आया मेंस बंद करने का आदेश

01 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा परिसर, देखें आरती शेड्यूल

01 Oct 2026

बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

01 Oct 2026

शेखावाटी के दरवाजे से दाखिल होते ही खुलती है राज से स्वराज की कहानी

01 Oct 2026

VIDEO: अधिकारियों ने किसानों को बताए कम लागत में अधिक पैदावर के तरीके

01 Oct 2026

VIDEO: प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा बच्चों में से एक की मौत

01 Oct 2026

VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: भदैई फीडर पर तैनात लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: लक्ष्मीनगर में गरजा बुलडोजर, दो दर्जन मकानों के सामने बने रैंप ध्वस्त

01 Oct 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में बैरियर लगाकर निजी वाहनों का प्रवेश रोका

01 Oct 2026

VIDEO: 'मैनपुरी से चुनाव लड़ने की योजना नहीं', अपर्णा यादव बोलीं- भाजपा जहां से निर्देश देगी, वहां से मैदान में उतरेंगी

01 Oct 2026

VIDEO: पत्नी की हत्या कर घर में फूंक दी लाश, पुलिस को राख भी न मिली

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या, घर में जला दी लाश

01 Oct 2026

कानपुर: सनिगवां में हुक्का बार पर छापा, चार पकड़े गए

30 Sep 2026

VIDEO: 19 दिन बाद भी नहीं मिली अगवा युवती, परिजन ने की 21 हजार इनाम की घोषणा

30 Sep 2026

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया

30 Sep 2026

VIDEO: क्रेन में पीछे से घुसा ऑटो, चार घायल

30 Sep 2026

VIDEO: कार-बाइक भिड़ंत में दो बच्चों समेत चार घायल

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed