{"_id":"68aafbbd9f88013abc07f163","slug":"video-tribute-meeting-of-mahant-swami-rajendrananda-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पिरथला में महंत स्वामी राजेन्द्रानंद की श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पिरथला में महंत स्वामी राजेन्द्रानंद की श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन
प्राचीन शिव मंदिर पिरथला धाम में महंत स्वामी राजेन्द्रानंद की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें हवन करवाकर महंत स्वामी राजेन्द्रानंद को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
महंत स्वामी राजेन्द्रानंद को श्रृद्धा सुमन अर्पित करने एवं रक्तदान करने के लिए ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ, भजन आरती गायन करते हुए गुरुजी के जीवन दर्शन को याद कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और उनके बताये रास्ते पर चलते हुए गुरु जम्भेश्वर भगवान की वाणी और शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
रक्तदान शिविर में संगम हस्पताल टोहाना के कर्मियों ने अपनी सेवाएँ दी जिसमे कुल 78 साथियों ने रक्तदान किया ।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सुनील मंत्री, मंजीत थालोड़, गुरमेश माँझू , शक्ति सेठ, प्रदीप सहारण, संदीप मांझू आदि ने भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर मनोहरलाल पूर्व सरपंच, रामकुमार सरपंच, राजेंद्र नैन, निर्मल डारा, अजय गुरु, अरविंद, महेंद्र आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।