{"_id":"68df86885636d2c8980515de","slug":"hisar-policeman-hits-farmer-with-stick-during-dap-distribution-causing-uproar-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hisar: डीएपी वितरण के दौरान पुलिसकर्मी ने किसान को मारा डंडा,मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: डीएपी वितरण के दौरान पुलिसकर्मी ने किसान को मारा डंडा,मचा बवाल
गांव श्यामसुख में वीरवार दोपहर को डीएपी वितरण के समय किसानों को लाइन में लगाते समय पुलिस कर्मी ने एक युवक के सिर पर डंडा मार दिया। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों को आक्रोशित देखकर पुलिस कर्मी सोसायटी पैक्स भवन के अंदर चले गए। डर के चलते अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अंदर फसे पुलिस कर्मियों ने डायल 112 पर कॉल किया। इसके बाद डीएसपी श्रद्धा सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।डंडा मारने वाले पुलिस कर्मी ने घायल युवक के पिता से माफी मांगी। जानकारी के मुताबिक गांव श्यामसुख की पैक्स सोसायटी में किराडा व श्यामसुख के लिए खाद का वितरण होता है। सोसायटी में बुधवार की शाम एक ट्रक डीएपी पहुंची थी। वीरवार सुबह से ही किसान डीएपी के लिए लाइन में लग गए थे। करीब सुबह दस बजे 150 से अधिक किसान लाइन में लगे थे। लाइन लंबी होने के चलते धक्का-मुक्की देखकर पैक्स सोसायटी के सदस्यों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया जिसके बाद दो पुलिस कर्मी मौके पर भेजे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।