{"_id":"69b401bcae41efd9c60776e4","slug":"video-150-women-to-be-honored-at-the-womens-conference-and-nari-shakti-samman-in-hisar-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में महिला सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान में 150 महिलाओं को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में महिला सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान में 150 महिलाओं को मिलेगा सम्मान
नारायणी वेलफेयर सोसायटी, लोकहित एनजीओ और राष्ट्रीय जाट किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को महिला सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। अर्बन एस्टेट टू स्थित न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 150 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
नारायणी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. गुंजन गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। लोकहित एनजीओ की अध्यक्ष चंचल नांदल ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
राष्ट्रीय जाट किसान महासभा की अध्यक्ष जया पूनिया ने बताया कि संगठन हमेशा से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहा है और इस समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय जाट कामगार महासभा की महासचिव मनीषा ने बताया कि आज के समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे कार्यक्रम समाज में नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।