Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Congress started accepting applications for Hisar Municipal Corporation elections
{"_id":"67a85eb41bdae13fd509c9a4","slug":"video-congress-started-accepting-applications-for-hisar-municipal-corporation-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन लेने किए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन लेने किए शुरू
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन रविवार को दोपहर 12:00 तक करीब पांच आवेदन आए, जिनमें मेयर और पार्षद पद के आवेदन शामिल हैं।
कांग्रेस के पदाधिकारी अमर गुप्ता ने बताया कि चुनाव को लेकर आवेदन कांग्रेस भवन में लिए जा रहे हैं। आवेदन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं।
आवेदन 9 और 10 फरवरी को ही लिए जाएंगे। इसके बाद इन आवेदनों को प्रदेश समिति के पास भेज दिया जाएगा, जहां इन पर अंतिम विचार विमर्श किया जाएगा। संभावना है कि पार्टी की तरफ से 11 या 12 फरवरी को नाम फाइनल कर दिए जाएं।
भाजपा ने मेयर पद के लिए 12 दावेदारों के नाम भेजें
उधर भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए 12 दावेदारों के नाम प्रदेश समिति के पास भेजे गए हैं। वहीं पार्षद पद के लिए सभी 20 वार्डो से तीन-तीन दावेदारों के नाम भेजे गए हैं। पार्टी 10 से 12 फरवरी के बीच नाम की घोषणा करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।