Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress workers in Hisar took out a march on the issue of vote theft, burning an effigy of the Election Commissioner
{"_id":"690f00bc6ccecb21ff0b53e9","slug":"video-congress-workers-in-hisar-took-out-a-march-on-the-issue-of-vote-theft-burning-an-effigy-of-the-election-commissioner-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुददे को लेकर निकाला मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुददे को लेकर निकाला मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रमाण के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का खुलासा करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। लघु सचिवालय के गेट पर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस नेता अनिल मान के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध मार्च में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया भी शामिल हुए।
नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल मान ने कहा कि राहुल गांधी ने सिद्ध किया है कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। चंद्रप्रकाश ने कहा कि ब्राजील की मॉडल के फोटो पर बने पहचान पत्र से 10 बूथों पर 22 बार मतदान करके संविधान की धज्जियां उड़ाई गई।
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व चुनावी सर्वेक्षण के अनुसार कांग्रेस द्वारा बड़ी जीत हासिल करने की पूरी उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने वोट चोरी करके आचार संहिता व संविधान पर आघात किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और चुनावी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी करके भाजपा ने हरियाणा के किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, दलितों व पिछड़ों सहित हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी की है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अब हरियाणा की जनता चुनाव आयोग व भारतीय जनता पार्टी से जवाब मांग रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का फार्मूला भाजपा एक बार फिर बिहार चुनाव में अपना सकती है। यदि ऐसा होता है तो संविधान के कोई मायने नहीं रह जाएंगे और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा जाएगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि युवा पीढ़ी के पास सत्य और अहिंसा के साथ लोकतंत्र बहाल करने की ताकत है। विधायक ने कहा कि हरियाणा के युवाओं सहित तमाम प्रदेशवासियों में वोट चोरी के मामले को लेकर रोष है। आने वाले समय में ऐसी धोखाधड़ी के लिए हरियाणा की जनता भाजपा को अवश्य सबक सिखाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।