{"_id":"68f0ca3b1347372c5f0278be","slug":"video-congress-yatra-in-hisar-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा से नारनौंद में कांग्रेस विधायक की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा से नारनौंद में कांग्रेस विधायक की दूरी
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा वीरवार को हिसार जिले में पहुंची। यात्रा ने जींद जिले से नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव बास में प्रवेश किया। नारनौंद से कांग्रेस का विधायक होने के बाद भी यात्रा में विधायक शामिल नहीं हुए। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सद्भावना यात्रा से दूरी बनाए रखी। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एडीजीपी रैंक के अधिकारी और एक एएसआई की आत्महत्या ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन दोनों मामलों की न्यायिक जांच किसी सिटिंग या रिटायर्ड जज से करानी चाहिए। यात्रा के बारहवें दिन बास गांव की अनाज मंडी में यात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेस का हाथ भाईचारे के साथ काफी देर तक गूंजते रहे।
यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में 36 बिरादरी के भाईचारे को तोड़ने का काम किया है।लोगों को अपने हक को समझना होगा। भाजपा की नीतियों को समझना होगा। युवाओं को सोशल मीडिया और व्हाटस एप ग्रुप तक सीमित किया जा रहा है। उनकी सोचा को सी और डी ग्रेड की नौकरियों के लिए तक के लिए सीमित किया जा रहा है। युवाओं से सूचनाओं के स्रोत छीने जा रहे हैं। सही व सटीक सूचनाओं की बजाए प्रोपेगेंडा न्यूज दिखाई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।