{"_id":"6a0db95014189b8b5e079f69","slug":"video-construction-work-of-hansi-tosham-road-stalled-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"तारकोल व लेबर न मिलने के कारण हांसी तोशाम रोड का निर्माण कार्य अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारकोल व लेबर न मिलने के कारण हांसी तोशाम रोड का निर्माण कार्य अटका
हांसी-तोशाम रोड को नया बनाने के लिए करीब 5 महीने पहले तो तोड़ दिया गया था। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। निर्माण कार्य बीच में रुका है। जिससे आमजन परेशान हैं। निर्माण करवाने वाले लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तारकोल व लेबर न मिलने के कारण रोड के निर्माण में देरी हो रही है।
करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड का निर्माण कार्य करीब पांच महीने पहले शुरु हुआ था। निर्माण के चलते वाहनों को दूसरे रूटों पर डायवर्ट भी किया हुआ है। निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को पिछले कई सालों से बदहाल हालत में पड़ी इस सड़क की हालत सुधरने की जगी थी। लेकिन सड़क तोड़ने के बाद काम अधर में लटक गया। अब हालत यह है कि सड़क पर चलना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। आने-जाने वाले लोगों पर दिनभर धूल और मिट्टी की बारिश हो रही है। खासकर बाइक सवारों को उड़ती धूल के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तोड़ी गई सड़क पर पड़ी बजरी के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। नियमों के मुताबिक जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक सड़क पर सुबह-शाम पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए ताकि धूल न उड़े। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। अभी बारिश का भी सीजन शुरू होने वाला है। तब ओर ज्यादा दिक्कत होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।