Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Councillor in Hisar Municipal Corporation said; Electricity situation is bad in the sectors, power is out for last 12 hours
{"_id":"682ec43ece3b78bb9b0d65b5","slug":"video-councillor-in-hisar-municipal-corporation-said-electricity-situation-is-bad-in-the-sectors-power-is-out-for-last-12-hours-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार नगर निगम में पार्षद बोले; सेक्टरों में बिजली का बुरा हाल, 12 घंटे से लाइट गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार नगर निगम में पार्षद बोले; सेक्टरों में बिजली का बुरा हाल, 12 घंटे से लाइट गुल
हिसार नगर निगम की सदन की पहली बैठक में पार्षदों ने बिजली के मुददे उठाते हुए कहा कि शहर में दूर दराज के गांवों से भी बुरे हालात हैं। यहां बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजल के टेडे हुए खंभों को कोई ठीक करने नहीं आता।
बिजली निगम के अधिकारी किसी की सुनते नहीं हैं। पार्षदों ने कहा कि सेक्टर 16 में बुधवार की रात बिजली गई थी 12 घंटे बाद भी नहीं आई है। मेयर प्रवीण पोपली बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। इसके लिए एक प्रारूप तैयार करें।
सदन की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 590 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इनमें जनस्वास्थ्य विभाग के 126, सिंचाई विभाग का एक, बिजली निगम के 34, बीएंडआर के 22, जिला समाज कल्याण के 3, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग के 6, चुनाव कार्यालय का एक, शिक्षा विभाग के 10, एचएसवीपी के 14, एडीसी ऑफिस के 7, वन विभाग के 2, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के 3, मार्केट कमेटी का एक, एनएचएआई का एक, पुलिस विभाग के 23, जिला नगर योजनाकार विभाग के 3, रोडवेज विभाग के 3, रजिस्ट्रार कार्यालय के 2 और नगर निगम के 306 एजेंडे शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।