Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Entered the colony of Kamri village of Hisar, villagers allege - no one to take care in the time of crisis
{"_id":"68b810058eb2f3831e091232","slug":"video-entered-the-colony-of-kamri-village-of-hisar-villagers-allege-no-one-to-take-care-in-the-time-of-crisis-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के कैमरी गांव की कालोनी में घुसा, ग्रामीणों का आरोप-संकट की घड़ी में कोई सुध लेने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के कैमरी गांव की कालोनी में घुसा, ग्रामीणों का आरोप-संकट की घड़ी में कोई सुध लेने वाला नहीं
शहर के साथ सटा कैमरी गांव की एक कालोनी बरसाती पानी की चपेट में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खनगवाल ने बताया कि बरसाती पानी से घरों में दरारें आ गईं हैं। खेतों में अधिक मात्रा में पानी होने पर गांव की इस कालोनी में पानी छोड़ा गया जिस कारण कालोनी में हर तरफ पानी भर गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में लगभग 3 फीट पानी हो चुका है। जलभराव की समस्या ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। पानी अधिक होने के कारण अब बच्चे भी स्कूल में नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया हर रोज मजदूरी करके अपने परिवार का पेट भरने वाले व्यक्ति को खानें के लाले पड़ गए हैं।
लोगों ने बताया कि पानी की निकासी का समाधान करने हेतु ग्राम पंचायत या कोई अधिकारी सुध लेने वाला नहीं है। अगर हालात ऐसे ही रहें तो गांव में रहने वाले कालोनीवासियों को पलायन करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।