Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Farmers protest against the trade deal at the Hansi Mini-Secretariat; they have arrived to court arrest.
{"_id":"6a7983798190565fe908642c","slug":"video-farmers-protest-against-the-trade-deal-at-the-hansi-mini-secretariat-they-have-arrived-to-court-arrest-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: ट्रेड डील के विरोध में किसानों का हांसी लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी देने पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: ट्रेड डील के विरोध में किसानों का हांसी लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी देने पहुंचे किसान
हांसी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को किसानों ने हांसी के लघु सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान गिरफ्तारी देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद किसानों को हिरासत में लिया। किसान नेताओं का कहना है कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की जा रही ट्रेड डील किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में नहीं है। इसी के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने का ऐलान किया।प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
किसान यूनियन नेता धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि किसान गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं और जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के साथ-साथ बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ भी किसान और मजदूर मिलकर विरोध कर रहे हैं।
धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों और मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ऐलान किया कि आज से जेल आंदोलन की शुरुआत हो गई है। किसान अपनी मांगों को लेकर गिरफ्तारी देने और जेल जाने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।